‘कोख का सौदा’ करने आई मां को पुलिस ने गिरोह के साथ रंगे हाथों पकड़ा

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): कहते हैं कि मां बच्चों से बहुत प्यार करती है लेकिन जब यह मां अपने ही बच्चे का सौदा करने लगे तो लोग क्या कहेंगे। बता दें कि दिल्ली के निजी अस्पताल में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक महिला बच्ची बेचने के लिए आई थी वह 22 साल की है। वह शादीशुदा नहीं है लेकिन 7 महीने की गर्भवती है। जब वह जहांगीरपुरी के अस्पताल में अबॉर्शन करवाने के लिए आई तो अस्पताल के मालिक ने उसे बच्चे की सैफ डिलीवरी के बाद बेचने की बात समझाई। उसने कहा कि वह डिलीवरी के बाद इस बच्चे को बेच देंगे और पैसे आपको दे देंगे। लेकिन इस घिनौनी हरकत करने जा रही महिला को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। हालांकि दो महिलाएं इस मामले में मिली हुई है। फिलहाल पुलिस इन चारों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस को एक सीक्रेट इंफॉर्मेशन 29 अगस्त 2022 को मिली की एक गिरोह चाइल्ड ट्रैफिकिंग का काम कर रहा है। एक पुलिस टीम का गठन किया गया और पुलिस कॉन्स्टेबल को नकली ग्राहक बनाया गया। उस ग्राहक बने पुलिसकर्मी ने गिरोह की महिलाओं से संपर्क किया और एक बच्चे की जरूरत बताई और कहा कि वह निसंतान है उसे एक बच्चा चाहिए। दो महिलाएं रोहिणी सेक्टर 3 में आउटर रिंग रोड के किनारे उससे मिलने के लिए पहुंची। उसके बाद उन्होंने एक महिला को और एक शख्स को बुलाया जो तीसरी महिला आई। उसके साथ में एक नवजात बच्ची थी और जो पुरुष साथ में आया बाद में वह ग्लोबल हॉस्पिटल जहांगीरपुरी का मालिक निकला। उस महिला ने अपनी बच्ची को दिखाया और ₹1, 10000 में सौदा तय हुआ ₹10000 एडवांस के रूप में उस गिरोह ने लिए और तभी पुलिसकर्मी ने पुलिस की बाकी टीम को संकेत दिया और चारों को मौके से ही दबोच लिया।

 

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *