लिव-इन का खौफनाक अंत: नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, प्रेमिका को दी बेरहम मौत

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली में आए दिन हत्या, मर्डर के केस देखने को मिल रहे हैं। ऐसी ही एक सनसनीखेज वारदात दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सामने आई है। दिल्ली के आदर्श नगर इलाके के केवल पार्क में बने हुए एक बिल्डिंग की दूसरी फ्लोर पर 24 साल की युवती की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का है। कॉन्ट्रैक्ट कॉलिंग भी उस व्यक्ति ने दी जिसके साथ युवती पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में थी। पुलिस को 27 तारीख की शाम करीब 6:30 बजे जानकारी मिली कि एक व्यक्ति की हत्या की गई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो खून से लथपथ युवती का शव ऑफिस के गेट पर मिला।

युवती कॉल सेंटर में टेलीकॉलर की नौकरी करती थी। पिछले 3 सालों से जिस ऑफिस में युवती नौकरी कर रही थी, उस ऑफिस के मालिक के साथ युवती के प्रेम संबंध थे और दोनों के बीच रिलेशनशिप भी था। पुलिस को मौका ए वारदात पर गौरव नाम का एक व्यक्ति मिला, जिसने कॉल करके युवती की हत्या की जानकारी पुलिस को दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले को सुलझाने के लिए डीसीपी उषा रंगनानी द्वारा पांच टीमें बनाई गई। सबसे पहले गौरव से पूछताछ शुरू की गई। वह लगातार अपने बयान बदल रहा था। जब पुलिस ने युवती के बैग की तलाशी ली तो उसमें से एक फोटो और मंगलसूत्र मिला। यह फोटो गौरव की थी। सख्ती से पूछताछ करने पर गौरव ने जो खुलासा किया वह हैरान करने वाला था उसने बताया कि वह शादीशुदा है और पिछले 3 सालों से उस युवती के साथ रिलेशनशिप में था। युवती लगातार गौरव पर शादी करने का दबाव बना रही थी।

यह बात गौरव ने अपने दोस्त के साथ की और दोनों ने मिलकर युवती को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। जिसके लिए दुर्गा ने गौरव से दो लाख रुपए की मांग भी की। इस काम के लिए पंकज नाम के एक कॉन्ट्रैक्ट किलर के साथ सौदा तय हुआ, जिसने 3 लोगों को इस वारदात को अंजाम देने के लिए हायर किया। सुनियोजित तरीके से 27 तारीख की शाम करीब 6:30 बजे युवती की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जिसमें 2 लोग ऑफिस के अंदर आते और कुछ ही मिनट में वापस जाते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गौरव सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान गौरव, सुमित, संजय, पंकज और दुर्गा के तौर पर हुई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *