नोएडा: दिल्ली के नवादा गांव में ठेकेदार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। दरअसल ठेकेदार पर उसके साथ काम करने वाले मजदूर ने इस वादरात को अंजाम दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। वहीं नाजुक हालत में ठेकेदार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार गांव में काम के दौरान 26 अगस्त को बिन्नी नामक मजदूर से उसका विवाद हो गया था। शायद गुस्से में आकर मजदूर ने उससे बदला लेने के इरादे से पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी मजदूर की तलाश की जा रही है।