नोएडा: नोएडा के बहुचर्चित ट्विन टावर आखिरकार मलबे में तब्दील हो गया। 13 साल में बनाई गई ये इमारत चंद सेकेंड के अंदर गिर गई। बिल्डिंग गिरते ही चारों ओर मलबे का धुआं ही धुआं देखने को मिला। पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया।

मीडिया सूत्रों के हवाले से ट्विन टावर गिराए जाने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल धूल को कम करने का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए पहले से तैनात की गई स्मोक गन्स का सहारा लिया जा रहा है। इसके अलावा पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है।

नोएडा सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर ठीक ढाई बजे 3700 किलो विस्फोटकों के धमाके के बाद जमींदोज हो गए। स्थानीय लोग ट्विन टावर देखने एक्सप्रेस वे पर पहुंचे हुए थे। इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा हाईवे को भी बंद कर दिया गया था। वहीं आसपास के लोग अपने घरों की छतों पर चढ़े हुए गए थे।
