Delhi Metro में सफर करने वाले हो जाएं सावधान!

admin

नई दिल्ली: लोकल ट्रेनों में तो जेबकतरों के हौसले बुलंद है ही अब दिल्ली में भी ऐसी वारदातें सामने आने लगी है। अगर आप भी दिल्ली मेट्रो में सफर करते है तो सावधान हो जाइए। नहीं तो आपकी भी जेब कट सकती है। दिल्ली मेट्रो में 6 जेबकतरे गैंग बनाकर घूम रहे हैं जो लोगों को अपना निशाना बनाते हैं। दिल्ली मेट्रो में 6 शातिर जेबकतरों एक वारदात को अंजाम दिया लेकिन पुलिस ने माहिर शातिरों को जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया है। पुलिस ने 6 शातिर चोरों के एक गैंग को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा कि 19 अगस्त को उन्हें एक सूचना मिली कि मेट्रो ट्रेन में 14,500 कैश चोरी हुआ है। जिसके बाद राजा गार्डन मेट्रो थाना में मामला दर्ज किया गया। वह आए दिन किसी न किसी को अपना शिकार ढूंढ ही लेते थे। इसके बाद दिल्ली मेट्रो पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक स्पेशल टीम गठित की। इन सभी को इन चोरों पर खास नजर रखने के की जिम्मेदारी दी गई। लेकिन उनको पकड़ना इतना आसान नहीं था। पुलिस टीम ने जांच के दौरान घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें 5-6 संदिग्ध व्यक्ति शिकायतकर्ता के पीछे गैंग में देखे गए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *