अमेरिकी महिला का रेप कर बनाया वीडियो और फिर…

admin

गुरुग्राम: दिल्ली के गुरुग्राम में एक व्यक्ति द्वारा अमेरिकी महिला का रेप कर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। बता दें कि आरोपी के खिलाफ महिला से 50 लाख रुपए नहीं देने पर सोशल मीडिया पर उसकी निजी तस्वीरें अपलोड करने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 42 वर्षीय महिला ने पुलिस को शुक्रवार यह जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी व्यक्ति के साथ रिश्ते में रहने के दौरान उससे 13 लाख रुपए ठगे गए। महिला ने कहा कि जब उसने उससे संबंध तोड़ लिया, तो उसने 50 लाख रुपए नहीं देने पर उसकी निजी तस्वीरें अपलोड करने की धमकी दी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार कैलिफोर्निया की रहने वाली महिला की शिकायत के मुताबिक वह साल 2014 में अपनी 11 साल की बेटी के इलाज के लिए भारत आई थी और गुरुग्राम के साउथ सिटी इलाके में रह रही थी।  अगस्त 2017 में महिला सोशल मीडिया के माध्यम से मेरठ, उप्र निवासी सचिन कुमार के संपर्क में आई और दोनों अक्सर मिलने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि एक दिन सचिन कुमार ने उसके साथ रेप किया और जब वह गर्भवती हुई तो उससे शादी करने का वादा किया। वह मुझे एक मंदिर में ले गया और मेरे साथ शादी का नाटक किया। महिला के मुताबिक वह पिछले साल अक्टूबर में कैलिफोर्निया लौटना चाहती थी, लेकिन किडनी की समस्या के कारण वापस आ गई और सुशांत लोक इलाके में रहने लगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *