दिल्ली: दिल्ली के नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे धंसने से यातायात बाधित हो गया और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि, देर शाम को बैरिकेडिंग कर एक्सप्रेस सेंट्रल वर्ज की ओर की दो लेन को बंद कर ट्रैफिक को निकाला गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर-96 के पास धंसा है। इसमें करीब 15 फुट लंबा और दो फुट चौड़ा एक हिस्सा शुक्रवार को धंस गया। वहीं, दूसरी तरफ एक्सप्रेस-वे की मरम्मत का काम शुरू हो गया है।