दिल्ली: कोरोना के बाद पहली बार देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस त्योहार में कुछ ही दिन बाकी हैं। गणेश चतुर्थी का त्योहार 10 दिन तक मनाया जाता है। इस दौरान लोग घर में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं और दसवें दिन अनंनत चतुर्दशी के दिन गणेश जी का विसर्जन किया जाता है। गणेश चतुर्थी का 10 दिवसीय लंबा त्योहार इस साल 31 अगस्त को मनाया जाएगा। भारतवर्ष में विभिन्न प्रकार के मेले का आयोजन किया जाता है। गणेश चतुर्थी का त्योहार वैसे तो सभी हिंदू धर्म पालन करने वाले लोगों के लिए प्रमुख त्योहार है।

इस दिन भगवान गणेश की प्रतिमा को लोग अपने घरों में स्थापित करते हैं। इसके लिए लोग अभी से ही बाजारों में तरह-तरह की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। बाजारों में भगवान की तरह-तरह की मूर्तियां बिक रही हैं, जिसे लोग दूर से खरीदने आते हैं। इन कारीगरों के पास 1500 से लेकर 50 हजार तक की भगवान गणेश की मूर्तियां हैं। इस बार दिल्ली-एनसीआर सहित यूपी के कई शहरों में भी मनाया जा रहा है। हमारे पास 500 रुपए से लेकर 50 हजार तक मूर्तियां हैं। वहीं, ढाई फीट की एक प्रतिमा 4000-5000 तक बेचते हैं। इतना ही नहीं लोग मूर्तियां बनाने के लिए तो राजस्थान से मिट्टी लाते हैं।
