महज 12 सेकेंड में ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा Noida Twin Towers

admin

नोएडा: नोएडा में सुपरटेक बिल्डर का ट्विन टावर 28 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे महज 12 सेंकेंड में ताश के पत्तों की तरह यह बिखर जाएगा। नोएडा एक्सप्रेसवे पर ब्लास्ट के बाद धूल हटने तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार शाम इसके लिए डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। लोग गूगल मैप का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। टावर को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर डायवर्जन लागू कर दिया गया है। रविवार सुबह इन मार्गों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, टावर के आसपास की दो सोसाइटी एटीएस विलेज व एमराल्ड कोर्ट में रहने वाले लोगों को बाहर आने की इजाजत होगी। दोनों सोसाइटी में कुल 40 टावर और चार विला हैं।

पॉल्यूशन कितना होगा इसका साइंटिफिक डेटा जुटा पाना मुश्किल है। ना यूपीपीसीबी कर पा रहा है और न ही एडिफिस। थोड़ी देर के लिए डस्ट होगा। स्मॉग गन होगा। मैकेनिकल स्वीपिंग होगा। एयर क्वालिटी भी लगातार मॉनिटर होती रहेगी ताकि वापस आने वाले रेजिडेंट को भय न रहे। वहीं 2 हॉस्पिटल रिजर्व के तौर पर तैयार रहेंगे। 80 हजार टन मलबा निकलेगा। साथ ही ट्विन टावर सुरक्षा की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए कमिश्नर आलोक सिंह, डीसीपी ट्रैफिक डीसीपी सेंट्रल नोएडा मौजूद रहे। आलोक सिंह रूट को लेकर अधिकारियों से वार्ता कर रहे। सुरक्षा के लिहाज से कमिश्नर आलोक सिंह अपनी टीम के साथ ट्विन टावर पर मौजूद हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *