दिल्ली: कांग्रेस की 4 सितंबर को होने वाली हल्ला बोल रैली पर हरियाणा कांग्रेस की बैठक थोड़ी ही देर में होगी। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस की 3 लोकसभा क्षेत्रों की बैठक के लिए कांग्रेस नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। यह बैठक भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान की अध्यक्षता में होगी।
इस बैठक में गुरुग्राम, फरीदाबाद और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। मीडिया सूत्रों के हवाले से कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ 4 सितंबर को हल्ला बोल रैली होगी।