CM केजरीवाल ने ‘आर्म्ड फोर्सेज स्कूल’ का किया उद्घाटन, जानिए छात्रों से क्या कहा

admin

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी के नजफगढ़ में ‘शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल’  का शनिवार को उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को फ्री शिक्षा दी जाएगी। इसमें बेहतरीन सुविधाएं हैं। यह एक रेजिडेंशियल स्कूल है। इतना ही इस स्कूल में 18,000 बच्चों ने आवेदन किया और लगभग 180 का चयन किया गया।

केजरीवाल ने कहा कि वह हमेशा एक ऐसी शिक्षा प्रणाली चाहते थे, जहां अमीर और गरीब एक साथ पढ़ सकें। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त अधिकारियों को छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा, ‘मैंने छात्रों के साथ बातचीत की जिससे पता चला कि 90 प्रतिशत सरकारी और 10 से 15 फीसदी छात्र निजी स्कूलों से हैं। छात्रों को तैयार करने के लिए साइकोमेट्रिक टेस्ट, व्यक्तित्व विकास कार्यशालाएं और मॉक टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *