दिल्ली के रोहिणी में मुठभेड़ के बाद गौवंश की हत्या करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

admin

दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी जिला के प्रेम नगर थाना पुलिस ने गौवंश की हत्या में शामिल तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों में शामिल रहमान, उस्मान और आलम शाह ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की। जबकि पुलिस टीम ने आरोपियों पर पांच राउंड फायरिंग की जिसमे से 2 गोली अमन उर रहमान और उस्मान को गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। आरोपियों के पास से 1 पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस, एक कार, एक स्कूटी, इंजेक्शन, रस्सी और जानवर काटने का चॉपर बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस उपायुक्त रोहिणी प्रणव तायल ने बताया कि पिछले दिनों जिले में हुई गौवंश की हत्या में शामिल लोगों के शुक्रवार देर रात भाग्यविहार में आने की सूचना मिली। एसीपी रोहिणी के दिशानिर्देश में एसएचओ रोहिणी नॉर्थ भूपेश की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए भाग्यविहार छट पूजा मैदान के पास ट्रैप लगाया। रात करीब 2.30 बजे पुलिस टीम को तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए तो पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर एक आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी।

आरोपी ने दो राउंड फायरिंग की। पुलिस टीम ने भी बदमाशो पर करीब 5 राउंड फायरिंग की जिसमे रहमान घायल हो गया। रहमान को दो गोली लगी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। रहमान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि बाकी दो आरोपियों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है आरोपी भाग्यविहार में भी पशु काटने के लिए ही आए थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *