शर्मनाक वारदात: जब सनकी आशिक ने ब्लेड से किए महिला पर वार तो…

admin

दिल्ली: दर्द से कराहती इस महिला की यह हालत एक सनकी आशिक ने ब्लेड मार कर की है। गनीमत यह थी कि ब्लेड के वार उसके चेहरे और हाथ पर लगे। अगर गर्दन पर लगते तो उसकी जान तक जा सकती थी। बता दें कि घटना गुरुवार की है और एक सनकी एक अन्य शख्स के साथ आया। जिसके चलते उसने महिला पर कई वार किए। वहीं महिला और उसके परिजनों के अनुसार हमलावर उनका जानकार आकाश पंडित है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी से उन्हें पता चला हमलावर का नाम आकाश पंडित है। वह महिला के बच्चों को कई सालों से ऑनलाइन पढ़ाता और इसी दौरान वह उन्हें काफी जानने लग गया था।

इस बीच उसने महिला पर दबाव बनाया कि वह उसके साथ रहे। जब महिला ने उसकी बात मानने से इंकार कर दिया तो इस बात पर उसने कई बार धमकियां भी दी। महिला ने इसकी शिकायत केशव पुरम थाने से की तो उसने माफ़ी मांग ली। लेकिन अब फिर से उसने महिला का चेहरा बिगड़ने के मकसद से इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना से महिला की रिश्तेदार भी चिंता में है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने भी टेक्स्ट मैसेज के जरिए मीडिया से जानकारी साझा की।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *