नई दिल्ली: दिल्ली में कोविड-19 कम होता हुआ दिखाई दे रहा है। राजधानी में अप्रैल के पहले सप्ताह के बाद से ही केस बढ़ने लगे थे। हालांकि राहत की बात यह है कि कुल एक्टिव मामलों में से अस्पतालों में तीन फीसदी से कम मरीज ही भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मामले 15,632 सैंपलों की जांच के दौरान आए हैं। इन मामलों के साथ ही दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,97,054 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 26,446 हो गई। वहीं गरुवार को संक्रमण की दर भी कुछ कम दर्ज की गई।
Delhi में कम हुआ Corona का कहर
Leave a comment