सोनाली फोगाट मर्डर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

admin

गोवा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की ऑटोप्सी (पोस्टमार्टम) में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सोनाली फोगाट की ऑटोप्सी रिपोर्ट में ‘शरीर पर किसी कुंद वस्तु से जबरन कई बार वार करने’ का उल्लेख है। एक अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी। गोवा पुलिस ने फोगाट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के तुरंत बाद उनके दो सहयोगियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को हत्या का आरोप दर्ज किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 42 वर्षीय फोगाट की मौत से जुड़े मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) को जोड़ा गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर देने की आशंका भी व्यक्त की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में सुधीर सांगवान और सुखविंदर को आरोपी बनाया गया है। फोगाट 22 अगस्त को जब गोवा पहुंची थीं तो सांगवान और सुखविंदर उनके साथ थे। सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने दोनों के खिलाफ बुधवार को अंजुना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आज दिन में गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में फोगाट का पोस्टमॉर्टम किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *