बदरपुर: दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र इलाके से 4 नाबालिग लड़कियों के गायब होने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सभी नौवीं क्लास की छात्राएं हैं। बता दें कि बुधवार को सुबह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी लेकिन छुट्टी होने पर घर नहीं पहुंची, जिसके बाद परिजनों ने इसकी छानबीन शुरू की। साथ ही उन्होंने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने पूरे मामले में अपहरण का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चारों बच्चियां नाबालिग हैं। वहीं पुलिस सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। बस टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर भी जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक बच्चियों का कुछ पता नहीं चल पाया हैं। घटना के बाद बदरपुर थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि हमारी बच्चियां कल स्कूल गई थी लेकिन वह घर वापस नहीं पहुंची। वहीं परिजनों ने पुलिस पर ठीक से करवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया हैं।