दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को झटका दिया है। दरअसल उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से गुलाब नबी आजाद पार्टी से नाराज चल रहे थे। आजाद पहले ही हाईकमान को कह चुके थे कि वह जम्मू-कश्मीर की कोई जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। हालांकि पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के पहले उन्होंने यह फैसला लिया है जो कई मायनों में जरूरी बताया जा रहा है।