दिल्ली: दिल्ली के तिहाड़ सेंट्रल जेल नंबर-5 में एक कैदी की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद पूरे जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि किसी विवाद को लेकर बैरक के अंदर दो कैदियों के बीच हाथापाई हुई थी। पहले दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि एक कैदी ने पास में पड़ा पत्थर उठाकर दूसरे को मार दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। यह पूरी घटना जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। यहां से उसे डीडीयू अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद अब मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक डकैती के मामले में काट रहा था सजा
दरअसल मृतक कैदी 20 वर्षीय (समीर) डकैती के एक मामले में सजा काट चुका था। वह लंबे समय से तिहाड़ जेल में बंद था। वहीं हमला करने वाले कैदी के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। किसी बात को लेकर दोनों में पहले से ही विवाद चल रहा था।