दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मेडिकल जांच के लिए विदेश जा रही है। उनके साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी होंगे। दरअसल वह अपनी बीमार मां को भी देखने जाएंगी और फिर स्वदेश लौटेंगी। ये जानकारी कांग्रेस सांसद और महासचिव जयराम रमेश ने दी। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह कब विदेश जाएंगी।
बता दें कि राहुल गांधी 4 सितंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘महंगाई पर हल्ला बोल” रैली में मौजूद रहेंगे। वहीं सोनिया गांधी हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं।