इस अस्पताल में बदहाली का आलम, पर्ची बनवाने के लिए मरीजों को खाने पड़ रहे धक्के

admin

दिल्ली: दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में बदहाली का आलम है। मरीजों को कई कई दिनों तक पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। अस्पताल के सभी काउंटर पर लोगों की भीड़ लगी हुई है, जिसकी वजह से मरीजों का उपचार भी समय पर नहीं हो पा रहा है। जहां एक ओर दिल्ली सरकार सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज ओर आधुनिक तकनीक के होने का दावा करती है। वहीं वह इलाज करवाने आए मरीजों का आरोप है कि यहां पर कंप्यूटर सिस्टम नहीं है।

कई दिन तक लाइन में खड़े होने के बाद पर्चियां नहीं बनाई जा रही हैं। लोगों को इलाज के नाम पर मैनुअल पर्चा बना कर दिया जा रहा है। जिसकी वजह से हर काउंटर पर भीड़ लगी हुई है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब इस बारे में अस्पताल प्रशासन से बात की गई और उन्हें समस्या से अवगत कराया गया।

अस्पताल के MS का कहना है कि पहले यहां पर जो कंपनी काम कर रही थी अब उसका टेंडर खत्म हो गया है। वह अपने कंप्यूटर सिस्टम को साथ ले गई। जिसकी वजह से काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन द्वारा नई टेंडर प्रक्रिया जारी की जाएगी और कंपनियों के आवेदन के बाद किसी एक कंपनी को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा जो दोबारा से काम करेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *