अब पुरुष नहीं महिलाएं भी संभालेंगी बसों के Steering

admin

दिल्ली: आज के युग में महिलाएं भी पुरुषों से कम नहीं हैं। चाहे वह सेना हो या कोई भी क्षेत्र। वह हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। वहीं अब एक और क्षेत्र में महिलाएं कदम रखने जा रही हैं। ऐसा पहली बार होगा कि महिलाएं डीटीसी बसों की कमान संभालेगी। यह पहली बार होगा जब शहर के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में महिला चालक नजर आएंगी। बता दें कि 2 महीने की ट्रेनिंग के बाद बुधवार से 11 महिलाएं राजघाट डिपो से बसों को लेकर कई मार्गों के लिए रवाना होंगी।

200 महिला चालकों को किया जाएगा प्रशिक्षित

महिला चालकों के पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा होने पर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सभी को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद बधाइयां दी। इस पहल से महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ रोजगार संभावनाएं भी बढ़ेंगी। अगले कुछ महीनों में 200 महिला चालकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। फिलहाल 10 और महिलाएं ट्रेनिंग ले रही हैं। 11 महिला चालकों में 80 फीसदी से अधिक हरियाणा की रहने वाली हैं।

सड़कों पर उतारी जाएंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें

यात्रियों की सहूलियत और बसों की कमी दूर करने के लिए बुधवार को एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर 100 इलेक्ट्रिक बसें उतारी जाएंगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि 100 लो फ्लोर एसी इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *