यहां नकली मार्कशीट और डिग्री रैकेट का भंडाफोड़, 6 लोग गिरफ्तार

admin

नई दिल्ली: दिल्ली के किलोकरी गांव में एक नकली मार्कशीट और डिग्री रैकेट के भंडाफोड़ होने का मामला सामने आया है। इस गोरखधंधे में 4 महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि इन लोगों से पुलिस ने लैपटॉप और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इतना ही नहीं यह गोरखधंधा सनलाइट कॉलोनी में माउंटेन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के नाम से चल रहा था।

हैरानी की बात यह है कि आरोपियों के बैंक खातों में से लाखों रुपए के लेनदेन के ट्रांजैक्शन मिले हैं। इन्होंने बैकडेटेड डिग्री प्रदान करने के नाम पर सैकड़ों स्टूडेंट्स के साथ ठगी की थी। यह हर किसी से 10 से 20  हजार रुपए लिया करते थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *