नई दिल्ली: दिल्ली में इन दिनों आग लगने की घटनाओं बढ़ती ही जा रही है। दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में उस समय भगदड़ मच गई, जब एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी। बता दें कि फैक्ट्री के कर्मचारियों ने आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को फोन किया। आग इतनी ज्यादा थी कि 9 गाड़ियों को बुझाने के लिए बुलाया गया।
जानकारी के मुताबिक यह घटना लगभग दोपहर 1:00 बजे के आसपास की है। जब आग लगने की सूचना फायर कंट्रोल रूम को मिली थी। उन्होंने बताया कि एमसीडी ऑफिस के पास पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया के प्लॉट नंबर 432 पर स्थित फैक्ट्री में आग लगी है। अभी किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पिछले महीने दिल्ली के मंगोलपुरी में फेज-1 इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में सुबह अचानक आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 26 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था।