स्कूल में आग लगने से मचा हड़कंप, टला बड़ा हादसा 

admin

नई दिल्ली: दिल्ली के त्रिलोकपुरी में एक सरकारी स्‍कूल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि इलाके के ब्‍लॉक नंबर 27 राजकीय सर्वोदय कन्‍या विद्यालय में मंगलवार सुबह प्रिंसिपल रूम में अचानक किसी वजह से आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि पूरे कमरे को राख कर दिया। वहीं कमरे में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि आग उस समय लगी जब कमरा बंद था।

गनीमत यह रही कि कोई भी छात्र, शिक्षक, स्कूल स्‍टॉफ या अन्‍य कोई नुकसान नहीं हुआ। आग की घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद कुछ ही देर में अग्निशमन की गाड़ियां आग बुझाने मौके पर पहुंच गईं। वहीं आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *