हैवानियत की हद पार, नशीला पदार्थ पिलाकर बच्ची के साथ किया रेप

admin

दिल्ली: दिल्ली में भी रेप की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। जहांगीरपुरी इलाके में एक 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की हद पार करने का मामला सामने आया है। जहां बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने ही नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया। घर पहुंचने के बाद उसने अपनी मां को सारी बात बताई। बच्ची के परिजनों ने 19 अगस्त को पुलिस से फोन पर रेप की शिकायत की।

पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट और उसके बयान पर पुलिस रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *