सरेआम बदमाशों ने बिल्डर पर चलाई गोलियां, हालत गंभीर

admin

दिल्ली: दिल्ली के बुराड़ी के संत नगर में बदमाशों द्वारा सरेआम गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने बिल्डर पर कई राउंड फायरिंग की। जिससे बिल्डर को 2 गोलियां लगी। जिसके चलते उसे गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि बिल्डर का नाम अमित गुप्ता है। दिल्ली पुलिस को दोपहर के 12:55 पर फायरिंग की कॉल मिली थी। संत नगर बुराड़ी के लेबर चौक पर फायरिंग हुई है।


पुलिस मौके पर पहुंची कि अमित गुप्ता नाम के एक शख्स को दो अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। अमित गुप्ता को तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। अमित गुप्ता के एक बाएं पैर में गोली लगी है तो दूसरी पेट में गोली लगी है और उनका अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा है। दिल्ली पुलिस ने आर्म्स एक्ट और आईपीसी की धारा 307 समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *