दिल्ली दौरे पर CM मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक वह दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही दोपहर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। आज रात सीएम दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में ही रूकेंगे।