नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना और मंकीपॉक्स के बाद अब इस बीमारी ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। दरअसल अब डेंगू ने राजधानी में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिसके चलते लोगों में डर का माहौल पैदा होने लगा है। वहीं दिल्ली नगर निगम ने एक ताजा रिपोर्ट में बताया कि राजधानी में 20 अगस्त 2022 तक डेंगू के 189 मामले सामने आ चुके हैं। बता दें कि अगस्त महीने में मॉनसून की बारिश से डेंगू के मामले में तेजी आई है। नगर निगम का दावा है कि जहां मच्छर मिल रहे हैं वहां पर छिड़ाकाव किए जा रहे हैं।
जानिए कैसे होता है डेंगू
डेंगू का बुखार एडीस मच्छर के काटने से होता है। इसके बाद पूरा शरीर टूटना शुरू हो जाता है। बता दें कि जुलाई से लेकर अक्टूबर महीने में लगातार मच्छर पनपते हैं।
डेंगू से बचने के उपाय
इस बुखार के दौरान इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है। पूरे दिन में 3-4 लीटर पानी पीएं। खट्टे फल जैसे आंवला, कीवी, संतरा, अनानस, अनार और पपीता को खाएं। सब्जियों का सूप भी पी सकते हैं। पपीता के पत्ते का जूस सबसे ज्यादा असर करता है। ये जूस स्वाद में कड़वा होता है इसलिए आप शहद भी मिला सकते हैं। गिलोय के जूस को भी पी सकते हैं।