फिर छिड़ा ABVP और JNU का स्कॉलरशिप विवाद, ऑफिस का किया घेराव

admin

दिल्ली: जेएनयू में आए दिन कोई न कोई विवाद होते रहते हैं। कभी जेएनयू के अलग-अलग संगठनों एवं जेएनयू प्रशासन के बीच तो कभी आपस में इन संगठनों के बीच तो कभी कैंपस के बाहर सरकार और पुलिस के बीच। इस तरह की तस्वीरें आए दिन देखने को मिलती रहती हैं। अब भी ताजा विवाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और जेएनयू के छात्रों की स्कॉलरशिप ऑफिस के स्टाफों के बीच का है। एबीवीपी छात्रों का आरोप है कि पिछले दो सालों से यहां के छात्रों का स्कॉलरशिप का पैसा नहीं आया है।

कई छात्र यहां से पासआउट होकर जा चुके हैं, लेकिन उनका स्कॉलरशिप उन्हें नहीं मिला। जब भी छात्र यहां अपने सकॉलरशिप के पैसे के लिए पूछने आते हैं तो उन्हें कोई सही जबाब नहीं देता। आज इसी मुद्दे को लेकर एबीवीपी के कुछ छात्र स्कॉलरशिप ऑफिस में अपने पैसे के लिए पूछने आए तो उन्हें फिर से कोई ठोस जबाब नहीं मिला। वो मांग कर रहे हैं कि रजिस्ट्रार यहां आकर माफी मांगे और हमें आश्वासन दें कि कब तक उन्हें स्कॉलरशिप का पैसा मिलेगा तभी हम लोग यहां से हटेंगे। अब देखना होगा कि ये विवाद कब तक शांत होता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *