दिल्ली: देवभूमि की राजधानी शिमला और दिल्ली के बीच हवाई सेवाएं शुरू होने जा रही है। बता दें कि यह सेवाएं 6 सितंबर को करीब 29 महीने बाद शुरू हो रही हैं। शिमला से सटे जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे का विस्तारीकरण कार्य पूरा हो चुका है। 22 अगस्त को दिल्ली से शिमला के लिए पहली उड़ान आएगी। दरअसल हिल्स क्वीन शिमला और देश की राजधानी दिल्ली के बीच मार्च 2020 से हवाई सेवाएं बंद हैं।
कोरोना संकट के चलते केंद्र सरकार ने हवाई सेवाओं पर रोक लगाई थी। मार्च 2020 से पहले जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर 42 सीटर विमान में दिल्ली से आने वाली फ्लाइट में 30 से 35 सवारियां आती थीं। शिमला से वापसी के लिए टेक ऑफ रन कम होने से फ्लाइट में सिर्फ 10 सवारियों को ही ले जाया जाता था। इससे विमान कंपनी को नुकसान हो रहा था। खास बात यह है कि अब रनवे स्ट्रिप बढ़ने से शिमला और दिल्ली के बीच दोनों ओर से 30 से 35 सवारियां आ-जा सकेंगी।