दिल्ली: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा प्रांत के बुनेर जिले में सिख युवती के अपहरण मामले में सोमवार को दिल्ली से गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरमीत कालका और मनजिंदर सिरसा ने विदेश मंत्रालय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही अन्य सिख जत्थेबंदिया भी मौजूद रहीं।

जानिए क्या है मामला
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बुनेर जिले में एक सिख युवती का पहले अपहरण किया गया। फिर उसका धर्म परिवर्तन कराकर जबरन निकाह कर लिया। जिसके विरोध में रविवार को सिख समुदाय के साथ सैकड़ों स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर सड़क जाम कर और लड़की की सुरक्षित बरामदगी की मांग की।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने विदेश मंत्री से किया आग्रह
दीना कौर के अपहरण और जबरन शादी का मामला पाकिस्तान के समक्ष उठाने और शिक्षिका की रिहाई सुनिश्चित करने की भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से आग्रह किया है। सिरसा ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सिख, हिंदू और अन्य समुदाय की लड़कियों का अपहरण, धर्मांतरण और फिर अपहरणकर्ताओं के साथ शादी करना आम बात हो गई है। पाकिस्तान में मानवाधिकारों की दयनीय स्थिति है।