दिल्ली: मां-बेटी का रिश्ता बहुत गहरा होता है। मां अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ करती है। लेकिन कई बार यह सीमाएं और हद इतनी बढ़ जाती है कि रिश्तों को भी बदनाम होना पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ दिल्ली में एक मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में देखने को मिला। यहां एक कलयुगी मां ने ही अपनी आठ साल की मासूम की बेरहम मौत दे दी। बता दें कि 4 अगस्त को मासूम ने अपनी मां और उसके प्रेमी को उसने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद दोनों ने पोल खुलने के डर से पहले मासूम को जमीन पर पटका और इसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं किसी को शक न हो उन्होंने उसके शव को राजघाट के पास झाड़ियों में दबा दिया।
घटना के अगले दिन बच्ची की मां ने उसकी गुमशुदगी दरियागंज थाने में दर्ज कराई। छानबीन करने पर पुलिस को बच्ची की मां और उसके प्रेमी पर ही हत्या का शक हुआ। पुलिस बच्ची की मां और उसके प्रेमी रिजवान (32) को हिरासत में लेकर दोनों से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान पता चला है कि चार अगस्त को मासूम की मां और रिजवान को उसने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके चलते उसे मौत के घाट उतारा गया।
आपत्तिजनक हालत में प्रेमी के साथ देखा था मां को
जानकारी के अनुसार जब मासूम घर पहुंची तो उसने मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। महिला का परिवार राजघाट के पास बनी झुग्गियों में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा दो छोटे बहन-भाई हैं। मासूम का पिता छोटा-मोटा काम करता है। घटना से पहले मासूम अपने बहन-भाइयों के साथ खेल रही थी। उसका पिता किसी काम से बाहर गया था। इस बीच मां का प्रेमी रिजवान जो मीट कारोबार है, वहां पर आया। मासूम कुछ देर बाद घर पहुंची तो उसने मां और उसको आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिससे गुस्साई मां ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।