तस्वीरों में देखें किसानों का दिल्ली कूच, जंतर-मंतर से सिंघु बॉर्डर तक पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

admin

दिल्ली: दिल्ली में जंतर-मंतर पर किसान महापंचायत के लिए पहुंच गए हैं। पुलिस ने किसानों को देखते हुए सख्त इंतजाम किए हैं। बता दें कि सोमवार सुबह 10 बजे महापंचायत में शामिल होने के लिए अलग-अलग राज्यों से किसानों का जत्था दिल्ली पहुंच रहा है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस पंचायत की अनुमति नहीं दी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसके मद्देनजर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए लोगों को कुछ सड़कों से बचने के लिए कहा गया है।

बता दें कि महापंचायत सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी और समापन के बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वहीं किसानों की महापंचायत को देखते हुए सिंघु बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि राजधानी में प्रवेश कर रहे सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य किसान संगठन महापंचायत का आयोजन कर रहे हैं।

आसपास के लोग जो हर रोज हरियाणा से दिल्ली आते थे आज वे पैदल यात्रा करके ही दिल्ली में पहुंच रहे हैं। क्योंकि गाड़ियों की रफ्तार बिल्कुल थम गई है। किसानों की कई गाड़ियां पहुंची जिन्हें बॉर्डर से ही वापस लौटा दिया गया। फिर भी दिल्ली के जंतर मंतर पर अलग-अलग रास्तों से किसान पहुंच रहे हैं। किसानों के जंतर-मंतर पहुंचने के आह्वान पर ही बॉर्डर पर इस तरह की चेकिंग बढ़ाई गई है। सिंघु बॉर्डर पर कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी हुई देखी गई जो लगातार अपना सायरन बजा रही थी। लेकिन गाड़ियों का जाम इतना था कि सामने की गाड़ियां चाह कर भी उसे एंबुलेंस को रास्ता नहीं दे पा रही थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *