जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत जारी, पुलिस के बैरिकेडिंग तोड़ने वाले हिरासत में

admin

दिल्ली: दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा अराजनैतिक के आह्वान पर जंतर-मंतर पर महापंचायत जारी है। संयोजक जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा अपनी मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं। किसानों की महापंचायत को लेकर दिल्ली की सभी सीमाओं पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। पुलिस ने कहा कि जंतर-मंतर पर अभी 5 हजार से ज्यादा किसान जमा हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोड़ने वाले किसानों को हिरासत में ले लिया गया है। सुबह से ही हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के किसानों ने महापंचायत में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचना शुरू कर दिया था। दिल्ली में ट्रैफिक का जाम भी लगा हुआ है।

कई किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम

बेरोज़गारी के खिलाफ जंतर-मंतर पर किसानों के विरोध-प्रदर्शन के आह्वान पर गाज़ीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम लग गया है। जंतर-मंतर पर महापंचायत को लेकर कश्मीरी गेट के पास ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। जिसके कारण कई यात्री परेशान हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-यूपी सीमा पर गाजीपुर में प्रदर्शन कर रहे किसानों को हिरासत में लिया है।

किसानों का एक समूह सिंधु बॉर्डर पर पहुंचा

किसानों का समूह जंतर मंतर पर पहुंच रहा है। अभी भी किसान सीमाओं से दिल्ली में प्रवेश कर रहे हैं। अभिमन्यु कुहाड़ के नतृत्व में हरियाणा से किसानों का एक समूह सिंधु बॉर्डर पर पहुंचा। इस बीच दिल्ली जाने वाली लेन पर एंबुलेंस भी फंसी है। दिल्ली यूपी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगने से राष्ट्रीय राजमार्ग 9 और गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों की कतार लगी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *