Delhi MC के कर्मचारी को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, नौकरी से धोना पड़ा हाथ

admin

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी को रिश्वत लेना उस समय महंगा पड़ गया जब वह घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। बता दें कि दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने एमसीडी के कर्मचारी को 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक कर्मचारी नगर निगम के सिविल लाइंस जोन में नौकरी करता है। हालांकि एमसीडी ने एक इमारत को सील करने के बाद आरोपी पर 20 लाख का जुर्माना लगाया है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने टीम का गठन कर शनिवार को आरोपी इंद्रजीत को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *