दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उनके साथियों पर सीबीआई की रेड के बाद राजधानी में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। इसमें दोनों पार्टी के नेताओं की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप भी काफी तेज हो गया है। अब इस मामले में मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट किया है कि मेरे पास भाजपा का संदेश है। आप छोड़कर भाजपा में आ जाओ सारे सीबीआई ईडी के केस बंद करवा देंगे। इसके बदले मेरा भाजपा को जवाब है कि मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं सर कटा लूंगा। लेकिन भ्रष्टाचारियों षड्यंत्रकारी के सामने झुक लूंगा नहीं मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं, जो करना है कर लो।
मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है। मैं अरविंद केजरीवाल के साथ 2 दिन के दौरे पर गुजरात जा रहा हूं, जिस प्रकार दिल्ली में काम हुआ है। पंजाब में काम हो रहे हैं प्रभावित होकर गुजरात की जनता केजरीवाल को एक मौका देना चाहती है। पहले 27 साल में भाजपा ने गुजरात के लिए नहीं किया वो केजरिवाल सरकार करके दिखाएगी नेता कपिल मिश्रा ने भी एक ट्वीट किया है। जिंदगी भर औरंगजेब की इबादत की और चोरी रिश्वतखोरी मैं जेल जाने का समय आया तो महाराणा प्रताप याद आ गए।
सीबीआई ने मैसेज दिया कि बीजेपी ज्वाइन कर लो शर्मा ने कहा कि मनीष सिसोदिया जी मैं पार्टी का सबसे छोटा कार्यकर्ता हूं। मैं भी आपसे कह सकता हूं कि बेईमान आदमी भ्रष्ट आदमी सबसे करप्ट आदमी शराब से पैसे कमाने वाले घटिया आदमी बीजेपी को ना कभी ऐसे आदमी की जरूरत थी। शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह ने कहा कि मनीष सिसोदिया जी चाहे जो भी नौटंकी करो लेकिन अब जो घोटाले सामने आए हैं। उसमें जेल जाना तय है और अब खुद लगातार फंसते जा रहे तो एजुकेशन और हेल्थ को छोड़कर बीजेपी का नाम लेना शुरू कर दिया।