तस्वीरों में देखिए, गार्ड ने गेट खोलने में की देरी तो महिला ने किया कुछ ऐसा कि…

admin

नोएडा: नोएडा में एक महिला द्वारा सोसायटी गार्ड से शर्मनाक हरकत होने का मामला सामने आया है। बता दें कि महिला की इस हरकत की सोशल मीडिला पर तस्वीरें भी वायरल हुई है। दरअसल एक महिला सोसायटी का गेट देरी से खोले जाने के कारण एक गार्ड से बदतमीजी करती नजर आ रही है। हद तो उस समय पार हो गई जब वह गार्ड के साथ मारपीट और गाली-गलौज तक आ पहुंची। वहां मौजूद लोगों की माने तो गेल खोलने में देरी की वजह महिला भड़क गई, जिसके बाद ये पूरी घटना हुई है। नोएडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शराब के नशे में थी महिला

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि महिला गार्ड का हाथ पकड़े हुई है और वह उसके सामने गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है। हालांकि महिला शराब के नशे में थोड़ी देर बाद अभद्र भाषा का उपयोग करती सुनाई दे रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *