नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले दिनों-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अब तो इस बीमारी ने अपनी रफ्तार काफी तेज पकड़ ली है। अब तो लोगों को कोरोना का डर सताने लगा है। पिछले तीन दिनों से संक्रमण दर घट रही थी, मगर आज फिर इसमें उछाल देखने को मिला है। बता दें कि राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,109 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
इसके साथ ही 9 मरीजों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है। कोई भी व्यक्ति भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मत जाए। दिल्ली में कोरोना के जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं। उनमें शनिवार को 1109 नए मामले सामने आए हैं। अस्पतालों में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है।