दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है। बता दें कि इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद अब सिसोदिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, वो अब देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं। दरअसल लुकआउट सर्कुलर का मतलब कोई व्यक्ति देश छोड़कर नहीं जा सकता, अगर वह इसका उल्लघंन करता है तो उसे पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।
गौरतलब है कि सीबीआई ने शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर शुक्रवार को मनीष सिसोदिया के आवास सहित 31 अन्य स्थानों पर छापेमारी की थी। बता दें कि सिसोदिया ही आबकारी विभाग भी संभालते हैं। इस मामले में सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर में नामित 14 आरोपियों की लिस्ट में सिसोदिया को आरोपी नंबर 1 बनाया गया है। वहीं छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी पर केंद्रीय एजेंसी का उपयोग करके पार्टी को बदनाम करने का आरोप लगाया है।