दर्दनाक हादसा: 5 साल की बच्ची को मिली दिल दहला देने वाली मौत, भाइयों की थी इकलौती बहन

admin

दिल्ली: दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक 5 साल की नन्ही बच्ची को माल ढोने वाले ई-रिक्शा ने इस कदर कुचला कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया। बता दें कि बच्ची अपने 4 भाइयों की इकलौती बहन थी। हादसा आर के पुरम इलाके में उस समय हुआ जब नन्ही शगुन अपनी मां के साथ जन्माष्टमी का त्योहार मनाने बाजार जा रही थी। तभी रॉन्ग साइड से आ रही इस ई-रिक्शा ने शगुन को जोरदार टक्कर मारी और उसका सिर धड़ से अलग हो गया।

जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना की गवाही गाड़ी पर लगे इस खून के निशान से पता लग जाता है कि यह हादसा कितना खतरनाक था। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर गाड़ी को जब्त कर लिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गाड़ी चलाने वाला ड्राइवर नशे में था। पूरी घटना को लेकर दिल्ली पुलिस जांच कर रही है. वही अगर परिवार की बात करें तो शगुन का परिवार झुग्गियों में रहता है। इस घटना के बाद शगुन के मां और भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं परिवार शगुन के मौत का इंसाफ चाहता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *