हत्या के बाद लाश के साथ ली सेल्फी, 250KM पीछा कर पुलिस ने पकड़ा कातिल

admin

नई दिल्ली: दिल्ली में एक हैरानीजवक मामला सामने आया है। जहां एक सनकी हत्यारे ने एक युवक का मर्डर कर पहले उसकी लाश के साथ सेल्फी ली और फिर वीडियो बनाया। जानकारी के मुताबिक मामला दिल्ली के मंगोलपुरी का है। जहां मंगोलपुरी थाने की पुलिस ने एक क्रूर हत्याकांड का मामला सुलझाने का दावा करते हुए 25 वर्षीय आरोपी पंकज कुमार साहनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने उसी सेल्फी के आधार पर करीब 250 किलोमीटर तक उसका पीछा करके गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त को थाना मंगोल पुरी में एक PCR कॉल मिली थी, जिसमें फोन करने वाले ने एक व्यक्ति के सिर में चोट लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घर की पहली मंजिल पर एक व्यक्ति के सिर से खून बह रहा था। पुलिस टीम ने तुरंत टीमों को मौके पर बुलाया और घटनास्थल का मुआयना किया।

जिसको दी घर पर पनाह उसी ने ली जान

बता दें कि आरोपी एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई है। उसने यह भी खुलासा किया कि वह शराब का आदी है। कुछ दिन पहले वह काम की तलाश में मंगोलपुरी आया था और सुरेश से मिला, जिसने उसे अपने घर में रखा और उसे काम भी दिलवाया। इसके बाद रात में दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और कुछ देर बाद सुरेश सो गया। फिर उससे बदला लेने के लिए आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने सेल्फी भी ली और अपने फोन से वीडियो भी बनाया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *