नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान शनिवार और रविवार को दिनभर हवाएं चलने के साथ कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार का दिन गर्म रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार और रविवार आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना हैं।
दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी, इस दिन से होगी झमाझम बारिश
Leave a comment