मनीष सिसोदिया के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

admin

दिल्ली: आबकारी नीति के मामले में विवादों में घिरे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ अब कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया।


शनिवार को मनीष सिसोदिया के घर के बाहर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्ह्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेस नेता और कार्यक्रताओं ने आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं उन्होंने सीएम केजरीवाल औप मनीष सिसोदिया का पुतला जलाकर मंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से नारेबाजी की उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की।

गौरतलब है कि सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर और 30 अन्य स्थानों पर शुक्रवार को छापे मारे गए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *