दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उनके साथियों के घर पर सीबीआई के छापे को लेकर दिल्ली बीजेपी पूरी तरह से आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है। अब बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने हमला बोलते हुए कहा कि जो सीबीआई की रेड मनीष सिसोदिया और उनके साथियों पर हुई है। उसे पता था कि 12 परसेंट कमीशन में से 6 परसेंट अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के पास आ रहा है। सिरसा ने कहा कि जिन लोगों ने शराब के ठेके लिए थे, उनसे 6 पर्सेंट कमीशन वापस लिए जा रहे थे। कई शराब के ठेके मालिकों से मेरी भी बात हुई।
उन्होंने खुलकर इस बारे में बताया कि किस तरह से कहां कैसे पैसे जा रहे हैं, और जब अब अरविंद केजरीवाल को यह लग रहा है कि वह फंसते जा रहे हैं। तब वह बार-बार शिक्षा की बात कर रहे हैं। सेहत की बात कर रहा है लेकिन यह नहीं बता रहे कि 2 परसेंट से कमीशन आखिरकार 12 परसेंट पर कैसे तय हो गया। इस बारे में वह कुछ भी नहीं कह रहे और जब इस मामले में सीबीआई ने जांच शुरू की और मुकदमा दर्ज कर दिया। अब उन्हें इन सब बातों का जवाब देना होगा कि कैसे और कहां-कहां से पैसे किस लिए ले गए। पंजाब इलेक्शन के लिए कुआं इलेक्शन के लिए किस नाम पर कितने पैसे लिए गए सब बताना होगा। उन्होंने कहा कि अब सारे सच बाहर आएंगे और ना ही मनीष सिसोदिया और ना ही केजरीवाल बच सकते।