दिल्ली-एनसीआर में Viral Fever  का कहर, सबसे ज्यादा चपेट में आ रहे बच्चे   

admin

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में काफी ज्यादा लोगों में वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। पिछले 30 दिन के दौरान एक या ज्यादा लोगों में यह लक्षण देखे गए हैं। बता दें कि दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद,  नोएडा और फरीदाबाद के 11 हजार से ज्यादा निवासियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके लक्षण बुखार, बहती नाक, खांसी, सरदर्द, शरीर में दर्द हैं। सबसे ज्यादा इस वायरल फीवर की चपेट में बच्चे आ रहे हैं।

इन आंकड़ों की तुलना में  पिछले साल इसी दौरान केवल 42 फीसदी घरों में एक या उससे अधिक लोगों को वायरल बुखार के लक्षण थे। ऐसी आशंका है कि इस साल कोरोना वायरस के कारण अधिक लोगों को बुखार हुआ। दिल्ली में पिछले दो सप्ताह के दौरान कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है। दिल्ली में कोरोना के मामलों में एक बार फिर तेजी दिख रही है। पिछले 24 घंटे में 1964 नए मामले सामने आए हैं। इतना ही नहीं 8 लोगों ने इसके चलते दम तोड़ दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *