नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता और राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार में मंत्री रहे शाहनवाज हुसैन रेप केस का मामला दर्ज कराने के लिए पीड़ित महिला एवं उसके साथ दर्जनों महिलाएं महरौली थाने के बाहर प्रदर्शन कर रही हैं। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण दिल्ली पुलिस कुछ भी बोलने से मना कर रही है।
साल 2018 के अप्रैल महीने का है मामला
बता दें कि मामला साल 2018 के अप्रैल महीने का है। जहां एक महिला ने शाहनवाज हुसैन पर रेप करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि छतरपुर के एक फॉर्म हाउस में नशीला पदार्थ खिलाकर शाहनवाज हुसैन ने उसके साथ रेप किया था। लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुकद्दमा दर्ज करने से मना कर दिया था। इसके बाद महिला ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में याचिका लगाई। जिसपर पुलिस को शाहनवाज हुसैन के खिलाफ केस दर्ज करना पड़ा।
दिल्ली हाईकोर्ट ने शक्रवार को फैसला सुनाते हुए आदेश दिया कि मामले में आरोपी पर तुरंत एफआईआर करें। इसी बीच आरोपी शाहनवाज हुसैन ने दिल्ली कोर्ट के भी फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट मे अर्जी लगा दी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अब दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अभी तक दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह एक बड़ा राजनेता है और केन्द्र में उसके पार्टी की सरकार है। इसलिए दिल्ली पुलिस आरोपी को बचाने में लगी हुई है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर दिल्ली पुलिस के सामने क्या मजबूरी है कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद आरोपी पर एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है।