दिल्ली: दिल्ली में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पुलिस नहीं बल्कि पब्लिक द्वारा एक चोर को सजा मिली।

शुक्रवार दोपहर वजीराबाद की गली नंबर 9 में एक शख्स को मोटर चोरी करने के आरोप में भीड़ ने पकड़ा और खंभे से बांधकर उसकी पिटाई की गई। साथ ही उसके सिर के बालों को पब्लिक ने काटा और बालों में कई जगह उस्तरा भी लगाया, जिससे उसके सिर में खून भी आ गया। जब भीड़ का मन पिटाई से भर गया तो भीड़ ने उस चोर से गली की नाली साफ करवाई और इसके बाद अभी तक पुलिस को सूचना ना देकर चोर को पब्लिक ने खुद ही सजा देकर छोड़ दिया।

इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया है। पुलिस की तरफ से अभी इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया है। पुलिस को कोई सूचना भी नहीं दी गई। फिलहाल अभी पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतजार है। पिटाई करने वाले लोगों ने खुद के फेसबुक पेज पर इसका लाइव भी किया और वीडियो भी वायरल की है।
