नोएडा: मेट्रो में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो जाएगा। दरअसल ग्रेनो से दिल्ली तक लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे। नोएडा एयरपोर्ट को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने के लिए मेट्रो परियोजना पर काम चल रहा है। मंगलवार को दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने यमुना प्राधिकरण को ग्रेनो के नॉलेज पार्क-2 से नोएडा एयरपोर्ट (35.2 किमी) तक मेट्रो परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भेजी थी। डीपीआर के मुताबिक नॉलेज पार्क से दिल्ली तक 37.5 किमी का कॉरिडोर बनेगा। यमुना प्राधिकरण की 24 अगस्त को होने वाली बोर्ड बैठक में फिजिबिलिटी रिपोर्ट को रखा जाएगा।
अंतिम दिल्ली गेट के नाम से बनेंगे स्टेशन
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क दो से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक 37.5 किमी लंबे कॉरिडोर को दो साल में तैयार किया जाएगा। बता दें कि न्यू अशोक नगर और अंतिम दिल्ली गेट के नाम से यहां स्टेशन बनेंगे।