दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली में रेप की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसा ही एक रेप का ताजा मामला दिल्ली के देवली में सामने आया है। जहां एक युवक एक लड़की (17) को बुलंशदहर (यूपी) ले गया। वहां उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। हद तो उस समय पार हुई जब लड़की ने उन युवकों की पुलिस में शिकायत करने की बात कही। उसी वक्त आरोपियों ने ईंट से उसके सिर पर कई वार कर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके चार साथी पहले ही गिरफ्तार हो गए थे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार 17 वर्षीय लड़की का शव वर्ष 2019 में बुलंदशहर में खेत में मिला था। लड़की के शव के पास खून से सनी ईंट भी पड़ी मिली थी। जांच में पुलिस को पता लगा कि आरोपी ने अपने चार दोस्तों के साथ लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या की है।
गुरूग्राम से आरोपी को किया गिरफ्तार
कोर्ट ने मुख्य आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था और यूपी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। जांच में इंस्पेक्टर राकेश कुमार को पता लगा कि आरोपी गुरुग्राम में रह रहा है। इसके बाद गुरूग्राम से उसे 16 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया।