दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के एक और भ्रष्ट मंत्री के खिलाफ सीबीआई ने मुकद्दमा दर्ज कर छापा मारा है। अनिल चौधरी ने निशाना साधते हुए कहा कि हमने भी दिल्ली को नशे की राजधानी बनने से रोकने की लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल 7 साल से झूठ बोल रहे हैं। अरविंद का चिट्ठी लिखना एक धार्मिकता है।